उत्तर प्रदेश SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 जारी — 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, ऐसे करें अपना नाम चेक
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को अधिक सटीक और अपडेटेड बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आज 6 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट इंडियन चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि प्रारंभिक जांच में लगभग 2.89 करोड़ नाम हटाए गए हैं। इसके बाद राज्य की मतदाता सूची में कुल 12.55 करोड़ मतदाता अब शामिल हैं। सबसे ज्यादा नाम लखनऊ जिले से काटे गए हैं, जहां पहले 39,94,535 मतदाता दर्ज थे, अब यह घटकर 27,94,397 रह गए हैं। बलरामपुर और हापुड़ जैसे जिलों में भी बड़े पैमाने पर नामों में कमी आई है।
मुख्य आकर्षक हाइलाइट्स (Trending News)
- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 06 जनवरी 2026 को जारी की गई है।
- लगभग 2.89 करोड़ नाम हटाए गए हैं — यानी कुल मतदाता सूची का लगभग 18 %।
- लखनऊ, बलरामपुर, हापुड़, संभल जैसे जिलों में सबसे अधिक नाम कटे हैं।
- अगर आपका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, तो आप 6 फरवरी 2026 तक दावा / आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
🧑💻 ड्राफ्ट वोटर लिस्ट कैसे देखें?
आप अपनी ड्राफ्ट लिस्ट में नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाएं:
👉 https://voters.eci.gov.in/download-eroll
- राज्य: उत्तर प्रदेश चुनें
- ड्राफ्ट रोल (SIR Draft) विकल्प चुनें
- अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर भरें
- PDF डाउनलोड कर नाम या EPIC नंबर से सर्च करें
👉 आप EPIC नंबर या नाम के माध्यम से https://electoralsearch.eci.gov.in/uesfmempmlkypo पर भी सीधे नाम खोज सकते हैं।
📅 अब क्या करें अगर नाम गायब है?
अगर आपका नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है:
- ✔️ आप Form-6 भरकर नाम शामिल करवा सकते हैं
- ✔️ Form-7 से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं
- ✔️ Form-8 से नाम / पता / उम्र जैसे विवरण सुधार सकते हैं
- ✔️ इन फॉर्म्स को ऑनलाइन या अपने BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से जमा कर सकते हैं l
👉 दावा-आपत्ति की अंतिम तारीख 6 फरवरी 2026 है।
📆 आगे की प्रक्रिया
- 💡 6 फरवरी 2026: दावे और आपत्तियों की अंतिम तारीख
- 📄 6 मार्च 2026: फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने की संभावना
अन्य पोस्ट लिंक 👇
India me Electric Vehicles ka Future: क्या EV बदलेंगे भारत की सड़कों की तस्वीर?
PM Ujjwala Yojana 2026 – गरीब महिलाओं को Free LPG Gas Connection
अश्वगंधा पर वैज्ञानिक नजर: क्या वाकई तनाव, नींद और सेहत में मददगार है यह आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी?
📌 UP SIR Draft Voter List 2026, उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट, ECI Draft Roll, मतदाता सूची अपडेट, UP Voter List Check, SIR विपक्ष
Hashtags:
#UPVoterList #SIR2026 #ElectionUpdates #ECI #VoterList #UPNews #DraftRoll #VotingRights

Social Plugin